सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Inauguration of projects worth Rs 10 crore

Barabanki News: 10 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of projects worth Rs 10 crore
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बुधवार को बनीकोडर ब्लॉक में 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 151 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है।
Trending Videos

सरकार लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता को प्राथमिकता दे रही है। मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही जनजीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा, निशिकांत वर्मा, बीडीओ विनय मिश्रा, राधेलाल वर्मा, रुपेश प्रताप, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मधुकर तिवारी व विवेक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed