{"_id":"66032a56b599024d7c01910c","slug":"it-rained-colors-blew-gulal-created-a-ruckus-from-city-to-village-barabanki-news-c-315-1-brp1005-114913-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बरसा रंग, उड़ा गुलाल, मचा शहर से गांव तक धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बरसा रंग, उड़ा गुलाल, मचा शहर से गांव तक धमाल
Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। होली का पर्व परंपरागत तरीके से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव क्षेत्र तक खूब बरसा रंग व जमकर उड़ा गुलाल। होलिहारों की टीम ने जमकर धमाल मनाने के साथएक दूसरे से गले मिल कर होली की शुभकामनाएं भी दी।
अफीम कोठी के सामने राधा कृष्ण की झांकी के साथ फूलों से होलिका सजाई गई। रविवार रात जगह-जगह होलिका दहन के साथ ही गुलाल उड़ना शुरू हो गया। सोमवार सुबह से ही होली का उल्लास व उमंग चरम पर दिखने लगा। रंगों में भीग लोग डीजे व ढोल की धुनों पर भांगड़ा के साथ झूमते नाचते नजर आए। सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे धनोखर मंदिर में पंचामृत व केसर से जलाभिषेक के साथ ही रंगोत्सव शुरू हुआ। धनोखर चौराहे से लेकर घंटाघर तक हजारों की संख्या में छोटे बड़ों के साथ ही बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं की भी होली की मस्ती में झूमती नाचती दिखी। धनावत सेवा ट्रस्ट की ओर से 20 क्विंटल फूल व 15 क्विंटल गुलाल बरसाया गया।
भगवान शिव को गुलाल अर्पित कर खेली होली
लोधेश्वर महादेवा में सोमवार का दिन होने के चलते भक्तों की काफी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने जैसे ही कपाट खोले, परिसर हर -हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठा। शिवलिंग पर अबीर गुलाल अर्पित करके भक्तों ने पहले भोले बाबा को अबीर गुलाल अर्पित करने के बाद जमकर होली मनाई।
विज्ञापन
गाजे बाजे संग निकला चाचर जुलूस
फतेहपुर में ढोल नगाड़ों संग चाचर जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। ऊंट पर सवार हुरियारों की टोली ने पृरे नगर का भ्रमण किया। नाचते गाते गुलाल व रंग उड़ाते लोग आगे बढ़ते रहे। जुलूस के साथ पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र में जमकर कर रंग बरसा।
देवा में खेली गई कौमी एकता की होली
देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर फूलों की होली के बाद खूब अबीर गुलाल उड़ा। कौमी एकता द्वार से फूलोंं होली के साथ जुलूस करीब 12 बजे मजार शरीफ प्रांगण पहुंचा। हर धर्म के लोगों ने एक साथ होली खेली। मजार पर दूर दराज से आए वारिस भक्तों ने जुलूस के साथ खूब रंग खेला।
होली तापने उमड़े लोग
कोटवाधाम में स्वामी जगजीवन दास साहेब मंदिर के पूरब फाटक पर रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब होली में आग लगाई गई तो सभी तापने के उमड़ पड़े। भारी भीड़ के चलते पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। क्षेत्र में मान्यता है कि जलती होली की तपिश से दमा, क्षय रोग व शरीर मे पड़ने वाले दाने की परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाता है।
बाक्स-
फोटो- 37
पुलिस लाइन से लेकर थानों तक रहा धमाल
होली का पर्व संपन्न कराने के बाद मंगलवार को पुलिस विभाग ने होली मनाई। पुलिस लाइन से लेकर कोतवाली व थानों में जमकर रंग खेला गया। पुलिस लाइन मे फायर बिग्रेड की गाड़ी से रंगों की बौछार हुई तो सभी ने जमकर मस्ती की। डीएम सत्येंद्र कुमार एसपी दिनेश कुमार सिंह भी रंग गुलाल से सराबोर दिखाई दिए।