{"_id":"698cabb66afe7ca633064de8","slug":"maha-shivratri-will-be-celebrated-at-lodheshwar-mahadeva-under-the-supervision-of-ats-barabanki-news-c-315-1-brb1001-158664-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एटीएस की निगरानी में लोधेश्वर महादेवा में मनाई जाएगी महा शिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एटीएस की निगरानी में लोधेश्वर महादेवा में मनाई जाएगी महा शिवरात्रि
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। श्री लोधेश्वर महादेवा में शिवरात्रि का पर्व एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की निगरानी में मनाया जाएगा। लोधेश्वर महादेवा का फाल्गुनी मेला चल रहा है। महाशिवरात्रि पर मेला में लाखों की भीड़ उमड़ने वाली है। ऐसे में महाशिवरात्रि से दो दिन पहले एटीएस को मेला की सुरक्षा की कमान सौंप दी जाएगी।
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत डीएम शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को एसपी अपर्ति विजय वर्गीय के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। डीएम ने खासकर पुलिस कर्मियों से कांवड़ियों के प्रति मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियोें को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मेला क्षेत्र को सात जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी सर्किल ऑफिसर रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। सुरक्षा के लिए कुल 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
डीएम ने कहा कि पुलिसकर्मी आदेश के बिना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेंगे और अगली पाली के जवान के आने के बाद ही कार्यभार सौंपेंगे। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी कार्ड साथ रखने, अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह समझने और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया। खोए हुए व्यक्तियों को सहायता केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने और श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत विनम्रता से पेश आने के निर्देश दिए गए। बीमार या अस्वस्थ श्रद्धालुओं की सूचना तत्काल मेला कंट्रोल को देने को कहा गया।
एसपी ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में तैनात पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहेंगे। विशेष रूप से प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस एटीएस स्नाइपर टीम मेले में भ्रमणशील रहकर गड़बड़ी फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेगी। मेले की निगरानी के लिए गर्भगृह से लेकर पूरे क्षेत्र में 75 कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एएसपी, सात सीओ, 33 निरीक्षक, 58 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, यातायात उपनिरीक्षक, फायर मैन और पीएसी की एक फ्लड कंपनी तैनात की गई है।
Trending Videos