सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pandit Deen Dayal's Integral Human Philosophy is for the entire human race

Barabanki News: संपूर्ण मानव जाति के लिए है पंडित दीन दयाल का एकात्म मानव दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deen Dayal's Integral Human Philosophy is for the entire human race
शहर ​स्थित विजय उद्यान पार्क में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा परमाल्यापर्ण करते लोग।
विज्ञापन
बाराबंकी। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई। कोऑपरेटिव बैंक सभागार में भाजपाइयों ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि स्वतंत्रता के उपरांत राजनीतिक परिदृश्य में पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद के उभरने के समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का सिद्धांत प्रस्तुत किया। एकात्म मानव दर्शन का उनका विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए था। जहां भी मानवता की सेवा और कल्याण की बात होगी, यह दर्शन प्रासंगिक रहेगा। पंडित दीनदयाल सामाजिक जीवन में एक आदर्श नेता थे, जिन्होंने भारत के लोकतंत्र और मूल्यों को जीने का तरीका सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल ने 1965 में विजयवाड़ा अधिवेशन में अंत्योदय और एकात्म मानववाद को पार्टी की नीति और विचारधारा का हिस्सा बनाया था। उनके नेतृत्व से 1967 के चुनावों में जनसंघ को लोकसभा और राज्यों में ऐतिहासिक जीत मिली, जिससे वह कांग्रेस के विकल्प के रूप में स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी गरीब कल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल जी के विचारों का ही आधुनिक स्वरूप हैं। एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, राज्य एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, अवधेश श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह,अरविंद मौर्य,रामकुमारी मौर्य,गुरशरण लोधी,शीलरत्न मिहिर,पवन सिंह रिंकू,विजय आनंद वाजपेयी, प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, सीताशरण वर्मा, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, नीता अवस्थी, आशुतोष अवस्थी व सूरज सिंह मौजूद रहे।

विजय उद्यान पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण
बाराबंकी। कचहरी के निकट विजय उद्यान पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज सेवा न्यास के अध्यक्ष राम लखन शुक्ला, अनूप कुमार यादव, सचिन प्रताप सिंह, रमेश चंद्र शुक्ला, सुशील कुमार जायसवाल, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रोहिताश दीक्षित ,अंकुल कुमार प्रजापति, मुकेश दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed