सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Markets decorated for Akshaya Tritiya, increased excitement

Barabanki News: अक्षय तृतीया को लेकर सजे बाजार, बढ़ी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Akshaya Tritiya, increased excitement
विज्ञापन
बाराबंकी। अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार तैयार है। खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक आभूषणों का कलेक्शन दुकानों पर मौजूद है। सोने व चांदी की आसमान छूती कीमतों के बाद भी लोग अक्षय तृतीया पर कीमती धातु के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीद में जुटे हैं।
Trending Videos

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ समय मंगलवार शाम से ही लगने के कारण बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने से कारोबारियों के चेहरे खिले दिख रहे हैं। सराफा कारोबारियों ने सोने के भाव में तेजी के कारण ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार हल्के वजन के गहनों की नई वैरायटी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों के साथ ही हल्के वजन के गहनों की ज्यादा मांग दिखी। बाजार में इस बार नोजपिन अंगूठी से लेकर राजस्थानी, मीनाकारी, कोलकाता वाली ज्वेलरी की भी डिमांड दिखी। इन सबके बीच हीरे की चमक भी बरकरार हैै। सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी उत्साह
अक्षय तृतीया पर वाहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसलिए पहले से बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी के साथ ही नए वाहनों की खरीद के लिए भी लोगों की भीड़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम में जुटी दिखी। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर भी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed