सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married woman goes missing with her innocent daughter after falling in love on Instagram

Barabanki News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मासूम बेटी संग विवाहिता लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman goes missing with her innocent daughter after falling in love on Instagram
विज्ञापन
दरियाबाद। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध इस कदर गहराया कि एक विवाहिता अपनी चार साल की मासूम बेटी को लेकर घर से लापता हो गई। भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार दरियाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उसके दो बच्चे आठ साल का बेटा और चार साल की बेटी हैं। मंगलवार को महिला अपने मायके से बेटी को साथ लेकर गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का गाजीपुर जिले के एक शादीशुदा युवक से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक फिलहाल गुजरात में रह रहा है। इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। गाजीपुर निवासी युवक की पत्नी ने पहले ही महिला के पति को इस अवैध रिश्ते के बारे में बताकर आगाह किया था, लेकिन तब इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सोशल मीडिया चैट और कॉल डिटेल्स के आधार पर महिला और उसकी बेटी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed