सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Massive fire in 13 ambulances at Zaidpur CHC

Barabanki News: जैदपुर सीएचसी में 13 एंबुलेंस में भीषण आग

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in 13 ambulances at Zaidpur CHC
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर सीएचसी में रविवार दोपहर परिसर में खड़ी निष्प्रयोज्य एंबुलेंसों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 13 एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। इस दौरान अफरातफरी के बीच पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काब पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
Trending Videos

जिले भर में स्वास्थ्य विभाग में चलने वाली एंबुलेंस निष्प्रयोज्य होने पर जैदपुर सीएचसी के परिसर में स्क्रैप के लिए खड़ी की जाती थी। रविवार को ऐसी 42 एंबुलेंस खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक एंबुलेंस से धुआं उठता दिखा, फिर देखते ही देखते आग ने पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें ऊंची उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ जब तक स्थिति को समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर जैदपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 13 एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
अस्पताल परिसर में करीब 42 निष्प्रयोज्य एंबुलेंस पिछले एक वर्ष से खड़ी थीं। इन वाहनों को स्क्रैप में बेचने की प्रक्रिया चल रही थी और वैल्यूएशन के लिए एआरटीओ को पत्र भी भेजा गया था। आग लगने के कारणों की पुलिस भी जांच कर रही है।
- डॉ. जगदीश कुमार, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed