{"_id":"69c2ee098cc4d0a33306a08a","slug":"mother-katyayani-was-worshipped-cheers-kept-echoing-barabanki-news-c-315-1-brb1001-162309-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मां कात्यायनी की हुई पूजा, गूंजते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मां कात्यायनी की हुई पूजा, गूंजते रहे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी माता की पूजा-अर्चना की गई। माता के जयकारे गूंजते रहे। देवी मंदिरों और तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विशेष अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
शहर के मुड़कटी देवी मंदिर में पंडित वीरेंद्र व्यास शास्त्री के नेतृत्व में विशेष पूजा हुई। सुबह मंगला आरती, शाम को ज्योति और दोपहर में हवन-पूजन व कन्याभोज का आयोजन किया गया। देर रात आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बड़ी देवी, छोटी देवी और फूलमती माता मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर और मसौली के मंदिरों में भी मेला जैसा माहौल रहा। सिरौलीगौसपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र डूडी में कन्या भोज कराया। कन्याओं और छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन परोसा गया तथा उन्हें दान-दक्षिणा भी दी गई। कोटवाधाम में समर्थ साहेब जगजीवन दास की तपोस्थली पर श्रद्धालुओं ने आभरण सरोवर में स्नान कर बाबा के दर्शन किए। अमरा गांव स्थित कटेहरा देवी मंदिर में भी महिलाओं और कन्याओं की भीड़ रही, जहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
मां कात्यायनी का महत्व
मां कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। वह दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, उन्होंने महिषासुर का वध किया था। उनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें तलवार और कमल सुशोभित हैं। वह सिंह पर सवार होकर भक्तों के कष्ट दूर करती हैं।
फतेहपुर में सुंदरकांड पाठ
फतेहपुर में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने जन सहयोग केंद्र पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। संगीतमय पाठ की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। ढोलक, हारमोनियम और झांझ की ताल पर गूंजते चौपाई-दोहों ने भक्तिमय माहौल बनाया। हनुमान जी की वीरता और श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा का सुंदर चित्रण किया गया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
Trending Videos