सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Motivated children to attend school regularly

Barabanki News: बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Motivated children to attend school regularly
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले में सोमवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूलों में बच्चों को किताबें बांटी गईं। वार्षिकोत्सव भी कुछ विद्यालयों में मनाए गए। सभी कार्यक्रमों ने वक्ताओं ने शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के साथ ही बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos

त्रिलोकपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कंपोजिट विद्यालय अशोकपुर से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ हरी झंकी दिखाकर किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजीता अग्रवाल भी साथ रहीं।रैली में शिक्षकों और छात्रों ने गांव का भ्रमण कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। एसडीएम ने बच्चों को पुस्तकें भी वितरित कीं। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने अभियान को बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौली में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई और बच्चों को किताबें बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पकरिया में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे जैसे नारे लगाए गए। निंदूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय छिलगवां में वार्षिक उत्सव मनाया गया। बीईओ सुषमा सेंगर ने बच्चों को राष्ट्र की नींव बताया।
रामनगर के प्राथमिक विद्यालय गोबरहा में वार्षिकोत्सव और परीक्षाफल वितरण हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। अध्यापक अंकुर गिरि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed