सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Names of 82,000 voters removed from Panchayat election list

Barabanki News: पंचायत चुनाव की सूची से हटाए गए 82 हजार मतदाताओं के नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Names of 82,000 voters removed from Panchayat election list
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में करीब 9.49 लाख मतदाता डुप्लीकेट पाए गए थे। चुनाव आयोग ने इन मतदाताओं का सत्यापन कराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से इनका सत्यापन चल रहा था। सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। करीब 82 हजार मतदाताओं का नाम सूची से हटाए जाने के बाद 8.67 लाख मतदाता सही पाए गए हैं।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो गया है 23 दिसंबर 25 को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23 लाख 59,277 बची है। अब अंतिम सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पाए गए 9.49 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी शुरू कराया गया। अंतिम सूची प्रकाशन से पहले यह कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और 82,459 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं, जिनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत राजेश कुमार का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य और डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयाेग के निर्देश पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed