{"_id":"57813f9c4f1c1bee067f9d50","slug":"nawazuddin-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर होना जरूरी : नवाजुद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर होना जरूरी : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज की शूटिंग करने देवा पहुंचे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंग ऑफ वासेपुर व सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का मुकाम हासिल करने के लिए या तो कोई गॉडफादर का हाथ हो या फिर कड़े संघर्ष व मेहनत की जरूरत होती है।
15 वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। खुद में कमियां ढूंढने वाले नवाजुद्दीन यूपी के सीएम अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं। यह बातें उन्होंने देवा शूटिंग के दौरान पत्रकार वार्ता में की।
देवा कस्बे में अपनी नई फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज की शूटिंग के सिलसिले में देवाशरीफ आए फिल्म अभिनेेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अमर उजाला से खास बातचीत की। यूपी के मुजफ्फरनगर के ग्राम बुढ़ाना में जन्में नवाजुद्दीन को शुरू से ही एक्टिंग का शौक था।
विज्ञापन
इस जुनून ने उन्हें मायानगरी पहुंचा दिया। जहां आज उनके अभिनय का डंका बजता है। फिल्म इंडस्ट्री में तीनों खानों के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान से साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी कामयाबी के सोपान गढ़ते गए। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के तजुर्बे को भी साझा किया।
उन्होंने बताया कि देवा के वारिस अली शाह की शाख मुंबई में भी खूब है। बचपन से सुना करता था। आज यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। उन्होंने रईस व मोम जैसी फिल्मों में अपनी प्रतिभा का परिचय एक अलग अंदाज में दिया। यह दोनों फिल्में साल के अंत तक आने की उम्मीद है।