सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine people booked for dowry death in married woman's death, husband jailed.

Barabanki News: विवाहिता की मौत में नौ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति को जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nine people booked for dowry death in married woman's death, husband jailed.
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के शहरी गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

शनिवार रात शहरी गांव के निवासी इस्तखार उर्फ चांद बाबू की पत्नी रूबी की मौत हो गई थी। मृतका के भाई मुमताज निवासी जीवल, टिकैतनगर ने आरोप लगाया कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एसएचओ अजीत विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed