{"_id":"697f90e7d6fb5078c100486d","slug":"patients-with-colds-coughs-fever-and-respiratory-illnesses-were-the-most-numerous-barabanki-news-c-315-1-slko1012-157783-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीज रहे ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीज सबसे ज्यादा रहे। इस दौरान टीबी के संदिग्ध मिलने पर 27 मरीजों की जांच कराई गई, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जिले की 59 पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 2600 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 989, महिलाओं की संख्या 1116 और बच्चों की संख्या 495 रहीं। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के 332, सांस रोग के 307, त्वचारोग के 316, नेत्र रोग के 12, लीवर के 24, पेटदर्द के 215, डायबिटीज के 142, खून की कमी के 22 और हाइपरटेंशन के 57 मरीज देखे गए। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर हेपेटाइटिस बी के 10, हेपेटाइटिस सी के सात, मलेरिया के 79 और डेंगू के नौ लोगों की जांच कराई गई लेकिन एक भी संक्रमित नहीं मिला।
इस दौरान पीएचसी कोटवाधाम में बच्चे की दवा लेने आए सुकई ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था जिस पर चिकित्सक द्वारा जांच कराकर दवा दी गई। पीएचसी त्रिलोकपुर में दवा लेने आए राजकुमार, प्रेमपाल, गंगादेवी ने बताया कि बुखार के साथ ही हाथ पैर में छोटे-छोटे दाने निकल आए जिनमें खजुलाहट ज्यादा हो रही है। जिस पर चिकित्सक द्वारा जांच कराने के बाद दवाएं दी गई। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए 89 चिकित्सकों और 229 कर्मियों को लगाया गया था।
Trending Videos