सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pesticide sellers should register on the portal

Barabanki News: कीटनाशक विक्रेता कराएं पोर्टल पर पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pesticide sellers should register on the portal
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सभी कीटनाशक विक्रेताओं और विनिर्माताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण कीटनाशक रसायन के स्टॉक प्रबंधन के लिए आवश्यक है।
Trending Videos

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह आईपीएमएस पोर्टल कीटनाशक रसायन के स्टॉक को प्रबंधित करेगा। पूर्व में कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अभी तक सभी ने पंजीकरण नहीं किया है। कीटनाशक विक्रेताओं को मंगलवार तक पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य पूरा कर लेना चाहिए। यदि कोई विक्रेता इस तिथि तक पंजीकरण नहीं करता है, तो उसका कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। पोर्टल का यूआरएल वेब पता ipms.gov.in है, जिस पर पंजीकरण किया जाना है। कीटनाशक विक्रेता जिन कीटनाशक विक्रेताओं को रसायन बेचते हैं, उनका पंजीकरण भी सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed