{"_id":"69cb85aeb842a5c275057b6f","slug":"video-brabka-ma-parava-matara-sagarama-saha-varama-ka-haaa-atama-sasakara-sakaugdha-lga-na-tha-sharathathhajal-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को हरख ब्लॉक के जर्मापुर गांव में पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता और सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए खाद एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व सांसद डॉ पी एल पुनिया, एमएलसी राजेश यादव, विधायक धर्मराज यादव, विधायक दिनेश रावत, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी व भाजपा जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन, अवधेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, डॉ विवेक वर्मा समेत हजारों लोग पहुंचे।
संग्राम सिंह वर्मा की पुत्री रश्मि उर्फ पिंकी के पुत्र अरनव देव ने अपने नाना को मुखाग्नि दी। पूर्व प्रमुख संग्राम सिंह वर्मा के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह वर्मा सहित परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
हरख ब्लॉक के जर्मापुर गांव में सड़क किनारे ही उनके पूर्वजों का पुराना मंदिर बना है। इसी मंदिर के बगल में अंतिम संस्कार किया गया है। यहां सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे बड़े भारी वाहनों को हरख से जैदपुर की डायवर्जन करना पड़ा।
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने संग्राम सिंह वर्मा को दलगत राजनीति से ऊपर का सामाजिक सेवक एवं नेता बताया। सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार गोप ने भी उनको श्रद्धांजलि दी। कहा कि संग्राम सिंह वर्मा जैसे नेता के निधन से समाजवादी पार्टी को क्षति हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।