{"_id":"61687b690d0a86527b15cea3","slug":"pipe-line-cut-barabanki-news-lko6001283168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की पाइप लाइन फटी, मरम्मत में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की पाइप लाइन फटी, मरम्मत में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहरी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पानी की पाइप लाइन फटने से पेयजल की दिक्कत हो रही है। एक स्थान पर जहां नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं दूसरे जगह पाइप लाइन फटने से चार दिनों से पानी बहने के बाद भी उसे सही नहीं कराया गया है। इसके चलते कई घरों में पानी काफी धीमी गति से आ रहा है।
दशहराबाग वार्ड के हैदरगढ़ मार्ग पर रामलीला मैदान के सामने पाइप लाइन फटने से कई घरों में पेयजल की दिक्कत उत्पन्न हो गई। हालांकि वार्डवासियों की सूचना पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। जिसमें अभी एक दो दिन का समय लगना बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर शहर के ही आवास विकास कॉलोनी में भी पिछले चार दिनों से पाइप लाइन फटने से पानी सड़क पर बह रहा है। इसके चलते कई घरों में पानी की सप्लाई काफी धीमी गति हो रहा है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दशहराबाग में मरम्मत का काम चल रहा है। आवास विकास में पाइप लाइन फटने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उसकी भी मरम्मत कराई जाएगी।
Trending Videos