{"_id":"6a723efb7bd17b81550ebcaa","slug":"the-spirit-of-patriotism-will-permeate-the-independence-day-celebrations-immersing-everyone-in-its-fervor-barabanki-news-c-315-1-brb1038-176156-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आजादी के जश्न पर बिखरेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, होंगे सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आजादी के जश्न पर बिखरेगा राष्ट्रभक्ति का रंग, होंगे सराबोर
Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नौ से 17 अगस्त तक पूरा जिला इस बार राष्ट्रभक्ति की लहर से सराबोर रहेगा। महाअभियान के दौरान आजादी के तराने गूंजने के साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों व भवनों में तिरंगा पूरी शान के साथ फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 2026 इस बार सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि वंदे मातरम की 150वीं जयंती के गौरव के साथ राष्ट्रभक्ति का सबसे बड़ा जनआंदोलन बनेगा।
अभियान के दौरान जिले भर के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों से लेकर गांव-गांव के घरों पर तिरंगा पूरी शान के साथ लहराएगा। विद्यालयों में सुबह प्रभात फेरियां निकलेंगी, देशभक्ति के गीत गूंजेंगे और बच्चे-शिक्षक एक सुर में राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत का गायन करेंगे। इसके साथ ही डिजिटल सेलिब्रेशन के तहत छात्र और नागरिक हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी विद तिरंगा और वंदे मातरम गाते हुए अपने वीडियो अपलोड करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष संवाद व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को तिरंगा रैली, सामूहिक वंदे मातरम गायन और परिसरों में कलाकृतियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चे और शिक्षक पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक बनाएंगे।