फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ruby had been chained up and locked in.

Barabanki News: रूबी को जंजीर से बांधकर लगा दिया था ताला

Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ruby had been chained up and locked in.
बाराबंकी। देवा की मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर विवाहिता के साथ कथित तौर पर ऐसा सलूक किया गया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। लखनऊ की 35 वर्षीय रूबी यादव की मौत के बाद सामने आई कहानी काफी चौंकाने वाली है। उसे 10 दिन तक लोहे के खंभे में जंजीर से बांधकर भूखा-प्यासा रखकर पीटा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जंजीर व ताला बरामद किया है।
विज्ञापन

सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी प्रमोद यादव का आरोप है कि उनकी बेटी का विवाह आठ वर्ष पहले लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी अंकित यादव से हुआ था। आरोप है कि देवा में दो कथित बाबाओं ने उसे लोहे के खंभे से जंजीर में बांध दिया और जंजीर में ताला लगा दिया। 10 दिन तक उसे ठीक से खाना-पानी तक नहीं दिया गया। विरोध पर पिटाई की गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम झाड़-फूंक के दौरान रूबी की हालत अचानक बिगड़ गई। मौत के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से वो जंजीर भी बरामद हुई, जिससे रूबी को बांधा गया था। पुलिस का कहना है कि यदि झाड़-फूंक के नाम पर अमानवीय यातना और लापरवाही से मौत के आरोप पुष्ट होते हैं तो आरोपियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक हुई जांच में सामने आया कि जिस दिन रूबी की मौत हुई, उसी दिन उनके पति लखनऊ के नूर मंजिल में इलाज की प्रक्रिया समझने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो अब कमेटी करेगी झाड़-फूंक की निगरानी
इस घटना के बाद देवा पुलिस सतर्क हाे गई है। कस्बे में काफी समय से झाड़-फूंक का खेल चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने डीएम को एक पत्र लिखकर कमेटी गठित करने की मांग की है। यह कमेटी देवा में झाड़-फूंक करने वालों पर नजर रखेगी। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र भेजा जा रहा है। पुलिस जल्द ही देवा कस्बे में जागरूकता बोर्ड भी लगाएगी। इनमें लोगों को बताया जाएगा कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को इलाज की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed