{"_id":"6a7240271e4c3556160a33e7","slug":"ultrasound-centre-running-in-the-name-of-a-deceased-doctor-found-sealed-barabanki-news-c-315-1-slko1014-176204-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मृत डॉक्टर के नाम चलता मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मृत डॉक्टर के नाम चलता मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, सील
Wed, 05 Aug 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहरी व ग्रामीण इलाकों में मानक दरकिनार कर डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम के साथ नामित स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की जांच पड़ताल में इसका खुलासा हुआ है। जांच के दौरान फतेहपुर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन मृत चिकित्सक के नाम से होता मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच टीम ने मौके पर सेंटर को सील कर इसके संचालन पर रोक लगाने की कार्रवाई की।
जांच के दौरान फतेहपुर तहसील में रामा डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण डॉ. एनके गुप्ता के नाम से मिला। बताया गया कि चिकित्सक की मृत्यु जून में हो चुकी है लेकिन इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई। इस मामले में गोपनीय शिकायत सीधे सीएमओ डॉ. रंजन गौतम से की गई थी। इस गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने चिह्नित डायग्नोस्टिक सेंटर सहित शहर के अन्य निदान व जांच केंद्रों के पंजीयन व मानकों की जांच के लिए डॉ. संजय बाबू और एनके मिश्रा को का दी। नोडल अधिकारी नामित करते हुए जांच के लिए मौके पर भेजा था।
नोडल अधिकारी ने फतेहपुर एसडीएम कार्तिकेय सिंह के साथ मंगलवार को डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। इस पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कराते हुए संचालक से जवाब तलब किया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने इसके साथ ही सांई अल्ट्रासाउंड केंद्र, वर्धमान डायग्नोस्टिक सेंटर और एसबीएस डायग्नोस्टिक सेंटर कुर्सी पहुंचकर संचालन संबंधी जरूरी दस्तावेजों की जांच भी की। इस दौरान खामियां मिलने पर चार संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।