{"_id":"695d591d383c9143660eda34","slug":"provisional-publication-of-the-voter-list-commencement-of-adding-new-voters-barabanki-news-c-315-1-slko1012-155709-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन, नए मतदाता जोड़ने की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन, नए मतदाता जोड़ने की शुरूआत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसआईआर अभियान के तहत तैयार अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इसी क्रम में जिले की सभी छह तहसीलों में उपजिलाधिकारियों ने भी सूची को सार्वजनिक किया। इसके साथ ही नए मतदाता बनने का विशेष अभियान शुरू हो गया है, जो 6 फरवरी तक चलेगा।
एडीएम ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता बनने के इस अवसर को हाथ से न जाने दें। जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता के अभाव में अक्सर युवा पंजीकरण नहीं करा पाते और मताधिकार से वंचित रह जाते हैं।
प्रकाशन के साथ ही अब दावा और आपत्तियां लेने का कार्य भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रकाशित सूची का अवलोकन अवश्य करें। यदि सूची में नाम, पता या अन्य कोई त्रुटि है, तो तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करें । इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित खबर पेज 3 पर
-- -- -- -- -- -- --
Trending Videos