{"_id":"6a849cea5a0c45186f0a4516","slug":"sports-and-accolades-will-shape-the-future-of-players-barabanki-news-c-315-1-brb1038-177286-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेल-अलंकार से संवरेगा खिलाड़ियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेल-अलंकार से संवरेगा खिलाड़ियों का भविष्य
Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डिजिटल दौर के एडवांस एथलीटों को अब सरकारी स्कूलों में ही प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में सर्व सुविधायुक्त मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को इस प्रोजेक्ट का तैयार खाका जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अनुमोदन के बाद प्रोजेक्ट की फाइल शासन को भेजी जाएगी।
स्टेडियम किस राजकीय कॉलेज में बनेगा, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मंथन जारी है। सबसे मजबूत दावेदारी शहर स्थित पीएम श्री जीआईसी की मानी जा रही है। शहर के केंद्र में होने के कारण यह लोकेशन जिला स्तरीय टूर्नामेंट्स और एथलीटों के प्रतिदिन के पूर्वाभ्यास के लिए सबसे अच्छी मानी जा रही है। यहां पर कॉलेज के पीछे खंडहर हास्टल और आवास की भूमि को मिनी स्टेडियम के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। इसके साथ ही जैदपुर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सफदरगंज और देवा में भी पर्याप्त जमीन मौजूद है। विभाग सभी विकल्पों का गहनता से आंकलन कर रहा है।
एथलीटों के लिए बनेगा आधुनिक हब
पारंपरिक खेल मैदानों का दौर अब खत्म हो चुका है। आज के खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस सुधारने के लिए सिंथेटिक ट्रैक, मॉडर्न इनडोर कोर्ट और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की जरूरत होती है। राजकीय स्कूलों में अब तक इस तरह के एडवांस रिसोर्स नहीं थे। यह मिनी स्टेडियम तैयार होने से सरकारी स्कूलों के छात्रों को निजी स्पोर्ट्स अकादमियों जैसी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। बुधवार को इसे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से अनुमोदन के बाद उपयुक्त भूमि का चयन कर जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा।