फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Teenage girl drowns in pond; another girl in critical condition.

Barabanki News: तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, बच्ची गंभीर

Tue, 18 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowns in pond; another girl in critical condition.
कोठी। नूरापुर गांव में मंगलवार सुबह तालाब में घुसी भैंस को निकालने के लिए पानी में उतरी प्रवीन की पुत्री संजना (13) व अवधराम की पुत्री निधि (8) डूब गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को तालाब से निकाला। इस दौरान संजना की डूबने के कारण मौत हो चुकी थी। जबकि निधि को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से संजना का परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संजना और निधि मंगलवार सुबह अपने मवेशी चराने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान इनकी एक भैंस गांव के बाहर स्थित अमृत सरोवर में चली गई। दोनों ने भैंस को निकालने के लिए पहले ईट-पत्थर फेंके मगर भैंस नहीं निकली। अन्य मवेशी कुछ दूर पर चर रहे थे। ऐसे में संजना तालाब में उतर गई मगर गहराई में पहुंचते ही वह डूबने लगी। संजना को संकट में देख निधि भी उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गई लेकिन वह भी डूबने लगी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े।
विज्ञापन

ग्रामीण दोनों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक संजना की मौत हो चुकी थी। निधि को सीएचसी कोठी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी उसका एक बड़ा भाई भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed