{"_id":"69c83323b7850663ba0b6a7b","slug":"the-district-hospitals-electricity-was-out-for-one-and-a-half-hours-and-testing-was-stalled-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162675-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डेढ़ घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डेढ़ घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, जांच ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं बिजली कटौती के कारण बुरी तरह प्रभावित रहीं। दो दिन की हाफ डे ओपीडी के बाद खुले अस्पताल में बिजली न होने की वजह से मरीजों को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो सकी। इस दौरान ओपीडी में अंधेरा होने की वजह से मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यहां पर इलाज के लिए आए रामसरन, गौरीशंकर, आरिफ और हेमा ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। किसी तरह से परचा तो बन गया लेकिन एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो पाई। इमरजेंसी वार्ड में भी अंधेरा पसरा हुआ था, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना जांच कराए ही निराश होकर वापस लौट गए।
बंकी निवासी हरिओम मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी आस्था मिश्रा पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था लेकिन बिजली न होने के कारण जांच नहीं हो सकी। बब्लू सिंह को चिकित्सकों ने एक्सरे की सलाह दी थी जब वह जांच कराने पहुंचे तो लाइट न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसकी मरम्मत जारी है। इस दौरान जनरेटर चलाकर ओपीडी और पंजीकरण में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
Trending Videos