सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves broke into a liquor store and stole two lakh rupees

Barabanki News: शराब दुकान में सेंध काट दो लाख ले उड़े चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a liquor store and stole two lakh rupees
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ रोड स्थित बड़ेल चौराहे के पास अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान में चोरों ने सेंध काटकर करीब दो लाख रुपये की नकदी और शराब की बोतलें चोरी कर लीं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

मसौली थाना क्षेत्र के सहादतगंज कस्बा निवासी हिमांशु जायसवाल की बड़ेल चौराहे के पास अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान में सेंध लगी होने की सूचना दी, जिसके बाद दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि चोरों ने दो जगह सेंध काटी। पहले बगल की बैंड-बाजा दुकान के पीछे से प्रवेश की कोशिश की गई, लेकिन शराब की दुकान न मिलने पर दोबारा पास की दीवार में सेंध लगाई गई। दुकानदार के अनुसार चोर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक चोर गल्ले से रुपये भरते हुए साफ दिखाई दे रहा है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed