{"_id":"69c835e48188408ae7057dab","slug":"three-arrested-for-allegedly-duping-farmer-of-rs-88-lakh-barabanki-news-c-315-1-brb1027-162658-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किसान से 88 लाख हड़पने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किसान से 88 लाख हड़पने के मामले में तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मानसिक तौर पर बीमार एक किसान पर दबाव बनाकर जमीन का बैनामा कराने और फर्जी बैंक खाते खोलकर लाखों रुपये हड़पने के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोधू का पुरवा गांव के शिवम वर्मा के नाम मकनपुर गांव में करीब 0.8136 हेक्टेयर भूमि है। आरोपियों ने शिवम की मानसिक बीमारी फायदा उठाकर हिमांशु, अंशू, जतिन, करन उर्फ पिंटू और अभिषेक वर्मा ने भूमि खरीदने का झांसा दिया। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया शाखा मकनपुर में आठ लाख रुपये जमा कराए। परिवारीजनों को पता चलने पर साढ़े सात लाख रुपये तत्काल वापस कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने शिवम को नशीला पेय पिलाकर सीतापुर के तिलवाड़ा स्थित एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खुलवाया। इस खाते में 88.70 लाख रुपये जमा कराकर खाते में दूसरे की फोटो व फोन नंबर लगाकर पैसा आरटीजीएस व एटीएम से निकाल लिया था। शनिवार को पुलिस ने करन उर्फ पिंटू, हिमांशु और अंशू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि तीनों के पास से तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। जिस खाते में पैसे भेजे गए हैं, उनको फ्रिज कर दिया गया है। जालसाजी में शामिल जतिन और अभिषेक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos