फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two friend died in accident while setting out to visit Mahadev temple in Barabanki third condition is critical

UP: महादेव के दर्शन को निकले थे दोस्त; रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; दो ने तोड़ा दम, तीसरे की हालत नाजुक

Mon, 10 Aug 2026 08:47 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 08:47 AM IST
सार

बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद समय से एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Two friend died in accident while setting out to visit Mahadev temple in Barabanki third condition is critical
शैलैंद्र और शक्तिमान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में रविवार रात एक बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। हादसा फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार युवक महादेव के दर्शन को जा रहे थे।

विज्ञापन


बताया गया कि फतेहपुर कस्बा के जोशी टोला मोहल्ला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22), शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) बाइक से महादेव के दर्शन को जा रहे थे। दादनपुर गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र जोशी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एंबुलेंस के इंतजार में परिजनों का आक्रोश बढ़ गया

वहीं शक्तिमान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों और चिकित्सकों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के इंतजार में परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अपने वाहन से शक्तिमान को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। 

दो युवकों की मौत की खबर से अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश और अनु सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

फरवरी में होनी थी शैलेंद्र की शादी

मृतक शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी के पिता दयाशंकर जोशी नगर पंचायत में नामित सभासद हैं। तीन भाइयों में शैलेंद्र दूसरे नंबर का था। उसकी शादी तय हो चुकी थी और फरवरी में विवाह होना था। शैलेंद्र एक निजी बैंक में नौकरी करता था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।

पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था शक्तिमान

मृतक शक्तिमान पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उससे बड़े भाई बंटी और विष्णु हैं, जबकि छोटे भाई शिवम और लवकुश हैं। शक्तिमान की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है।

बिगड़ती रही घायल की हालत, परिजन और चिकित्सक करते रहे फोन

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शक्तिमान जोशी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों और चिकित्सकों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची। घायल की हालत बिगड़ती देख परिजनों में आक्रोश फैल गया। एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने को लेकर परिजनों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed