{"_id":"6a0ee73c14fd7edd73040e84","slug":"youth-goes-missing-while-bathing-in-saryu-river-in-barabanki-divers-join-search-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सरयू में नहाने गया युवक लापता, कपड़े-चप्पल नदी किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका; गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सरयू में नहाने गया युवक लापता, कपड़े-चप्पल नदी किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका; गोताखोर कर रहे तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में सरयू में नहाने गया युवक लापता हो गया। कपड़े-चप्पल नदी किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नदी किनारे उसके कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है।
घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, उमराहरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र आयुष सिंह (20) सरयू नदी में नहाने गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर लोगों की नजर नदी किनारे रखे उसके कपड़े, मोबाइल और चप्पलों पर पड़ी। सामान काफी देर तक लावारिस हालत में पड़ा रहने से आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। घंटों खोजबीन करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए खोजबीन तेज कर दी गई है।