सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18 pilgrims injured in bus-tractor collision, sparks outcry

Bareilly News: बस और ट्रैक्टर में टक्कर से 18 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
18 pilgrims injured in bus-tractor collision, sparks outcry
डबल डेकर बस में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल भमोरा - फोटो : samvad
विज्ञापन
भमोरा (बरेली)। सिक्सलेन हाईवे पर वाहनपुर मोड़ के पास डबल डेकर बस में ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इसमें आंवला स्थित मनौना धाम पर जा रहे 18 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 20 मिनट जाम के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरेली-बदायूं मार्ग पर सिक्सलेन हाईवे का कार्य चल रहा है। इसके कारण वाहनपुर मोड़ के पास वनवे कर दिया गया। शुक्रवार सुबह महाराजगंज से लगभग 60 सवारियों को लेकर डबल डेकर बस आंवला स्थित मनौना धाम पर जा रही थी। तभी रामनगर का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर बरेली मंडी जा रहा था कि बस से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। घायलों में चीख-पुकार मच गई। पास में बने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मरीजों को इलाज के लिए बरेली भेजा
सूचना पर आई पुलिस ने बस में सवार महाराजगंज निवासी मीरा, इंद्रावती, मनोरमा, पूनम, मंगेश्वर चौधरी, फूलवती, गोपीचंद, निरमा, खुशी, आशा, राधिका घायल हो गई, जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जबकि रामसेवक, दयानंद, पुष्पा, अमित गुप्ता, सोमवती, खुशी देवी को भमोरा सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। लोगों के अनुसार, घटना के वक्त बस में करीब 56 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद कई लोग अपने गंतव्य को रवाना हो गए। एसओ सनी चौधरी ने बताया कि अस्पताल में कुछ घायलों का उपचार चल रहा है तो कुछ को छुट्टी दे दी गई है।
---------------
पिकअप को बचाने में बस पेड़ और खंभे को तोड़ते हुए खाई में गिरी, 12 लोग घायल, मदद को आगे आए स्थानीय लोग

मीरगंज। जयपुर से शीशगढ़ जा रही एक निजी डबल डेकर बस धनेटा-शीशगढ़ रोड पर भिटौली नगला गांव के पास मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बस पहले एक पिकअप से टकराई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर 33 हजार के बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई।
हादसे में लगभग 12 यात्री घायल हो गए। बसई निवासी इंतजार, जो जयपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दुर्घटना में घायल हो गए। वहीं, गुलाम चंद्र, निवासी चंद्रपुर शीशगढ़ भी बस में सवार थे और उन्हें भी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बिजली निगम के जेई करुणेश मिश्रा ने बताया कि उस समय लाइन लगाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तभी हादसे की सूचना मिल गई। घटना के करीब आधे घंटे बाद ही बिजली निगम की टीम पहुंच गई। टूटे हुए तारों व पोल को ठीक करने में जुट गए। थानाध्यक्ष फतेहगंज पश्चिमी प्रयागराज सिंह ने बताया, यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed