सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A bridge will be built on the Bhakra River on the Narkheda road.

Bareilly News: नरखेड़ा मार्ग के भाखड़ा नदी पर बनेगा पुल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Bhakra River on the Narkheda road.
विज्ञापन
14.81 करोड़ में से 5.18 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
Trending Videos

मीरगंज। तहसील मीरगंज में सिधौली-नरखेड़ा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर बनने वाले सेतु को उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है।
शासनादेश के अनुसार, इस पुल के निर्माण पर लगभग 14.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए करीब 5.18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुल मीरगंज क्षेत्र के सिधौली और नरखेड़ा समेत आसपास के कई गांवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बरसात के समय भाखड़ा नदी पार करने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और किसानों, छात्रों व आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां और औपचारिकताएं पूरी की जाएं। कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। स्थानीय लोगों में पुल निर्माण को लेकर खुशी का माहौल है और सभी को जल्द काम शुरू होने का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed