{"_id":"69da98e71bc0aeeb18051807","slug":"a-report-was-filed-for-opposing-the-team-that-went-to-remove-the-encroachment-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3896-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कब्जा हटवाने गई टीम का विरोध करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कब्जा हटवाने गई टीम का विरोध करने पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम का विरोध व हंगामा करने, पुआल में आग लगाकर माहौल को खराब करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल वैभव कृष्ण त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शुक्रवार दोपहर गांव मुतलकपुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए बुलडोजर लेकर मौके पर गई। वहां अवैध निर्माण को हटाने के दौरान कब्जेदार सगे भाई वीरेंद्र और राजपाल के परिवार की महिलाएं व बच्चों ने जेसीबी के सामने आकर कार्रवाई का विरोध किया। घर में रखे कूड़े-कचरे के ढेर में भी आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस ने आग को बुझाया। टीम लौट आई। प्रभारी निरीक्षक बीनू चौधरी ने आरोपी वीरेंद्र और राजपाल समेत उनके परिवार की महिलाओं व बच्चों को नामजद किया गया है।
Trending Videos