सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two new platforms will be constructed at Bareilly City Station

Bareilly News: बरेली सिटी स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, इज्जतनगर यार्ड में बिछेंगी दो नई लाइनें

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली सिटी स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ इज्जतनगर यार्ड में दो नई लाइनें बिछाने की मंजूरी मिली है। इसके लिए बजट भी जारी हो गया है। 

Two new platforms will be constructed at Bareilly City Station
सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने बरेली सिटी स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म व इज्जतनगर यार्ड में दो नई लाइनें बिछाने की मंजूरी देते हुए 33.45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पीलीभीत स्टेशन यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए 34.74 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में ही ये काम शुरू कराए जाएंगे। बरेली सिटी स्टेशन पर फिलहाल चार प्लेटफॉर्म हैं। यहां दो और प्लेटफॉर्म के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए रेलवे बोर्ड ने 27.27 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। 
Trending Videos


इज्जतनगर यार्ड में बिछेंगी दो नई लाइनें
इज्जतनगर यार्ड में दो नई स्टेवलिंग लाइनों को स्वीकृति देते हुए 6.18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ये काम होने के बाद दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। फिलहाल, प्लेटफॉर्म खाली न होने के कारण ट्रेनों को सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है। नई लाइनों के बाद गाड़ियों को आउटर पर रुकना नहीं पड़ेगा। कासगंज जंक्शन की अनरनिंग लाइन नंबर 10 और 11 को रनिंग लाइन में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति के साथ 31.45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। मंडल के अन्य रेलखंडों में भी 19 अहम विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि मंडल की कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी और बजट मिल गया है। बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, पीलीभीत स्टेशनों पर नई रेल लाइनें, यार्ड रिमॉडलिंग समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। रुद्रपुर सिटी-रामपुर और लालकुआं-रामपुर रेलखंड पर ट्रेनों की औसत रफ्तार को बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा। 

रुद्रपुर सिटी-रामपुर के बीच 88.12 किलोमीटर में होगी सेफ्टी फेंसिंग
इज्जतनगर मंडल के तहत आने वाले रुद्रपुर सिटी और रामपुर के बीच 88.12 किलोमीटर के रेलखंड में सेफ्टी फेसिंग पर 43.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़कर 130 किलीमीटर प्रतिघंटा हो जाएगी। लालकुआं-रामपुर रेलखंड पर ट्रेनों की औसत रफ्तार को बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाएगा। रेलवे इस पर 10.37 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed