सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Achhnera Special Train Granted Status of Regular Train Fares to Decrease

Railway News: टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को दिया गया नियमित ट्रेन का दर्जा, घटेगा किराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को नियमित कर दिया है। नियमित दर्जा मिलने से इस ट्रेन का किराया घट जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 

Tanakpur-Achhnera Special Train Granted Status of Regular Train Fares to Decrease
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चार साल से विशेष ट्रेन के रूप में चलाई जा रही 05062-61 टनकपुर-अछनेरा गाड़ी को रेलवे ने नियमित कर दिया है। इस ट्रेन के लिए नया नंबर 15094-93 जारी किया गया है। जल्द ट्रेन का संचालन नियमित के रूप में शुरू होने के साथ किराया भी 35 फीसदी तक घट जाएगा। टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का संचालन दोनों ओर से बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा।

Trending Videos


15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस टनकपुर से तड़के 4:10 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा होते हुए 5:59 बजे इज्जतनगर, 6:15 बजे बरेली सिटी, 6:31 बजे बरेली जंक्शन आएगी। सुबह 7:14 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से कासगंज, सिकंद्राराऊ, हाथरस, मथुरा होते हुए 11:54 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस दोपहर 3:50 बजे अछनेरा से चलने के बाद शाम 7:38 बजे बदायूं, रात 8:33 बजे बरेली जंक्शन, 8:50 बजे बरेली सिटी और 9:14 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से चलने के बाद राज 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रात बंद रहेगी किच्छा बाजार रेलवे क्रॉसिंग 
इज्जतनगर मंडल के किच्छा-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या-46/14-15 पर स्थित क्रॉसिंग संख्या-38/स्पेशल (किच्छा बाजार) पर कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 11 अप्रैल को रात आठ बजे से 12 अप्रैल को सुबह छह बजे तक यह क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में क्रॉसिंग संख्या-39/सी (बंडिया किच्छा) व क्रॉसिंग संख्या-37/सी सिरौली गेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

टनकपुर-तख्त श्री हजूर साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी साहिब के बीच
टनकपुर-नांदेड़ (तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब) के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। इसके संचालन से सिख समाज के लिए प्रसिद्ध तीर्थ के दर्शन आसान हो जाएंगे। गाड़ी के नियमित संचालन की तारीख जल्द जारी कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 17631 नांदेड़ टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को नांदेड़ से रात 11:40 बजे चलने के बाद मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 17632 टनकपुर-नांदेड़ प्रत्येक मंगलवार को सुबह नौ बजे टनकपुर से चलने के बाद बुधवार को शाम 4:30 नांदेड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन को बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर और पीलीभीत स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा। 
 

फिरोजपुर-झंझारपुर साप्ताहिक ट्रेन
रेलवे ने बरेली होकर फिरोजपुर-झंझारपुर के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। यह गाड़ी छह-छह फेरों के लिए चलाई जाएगी। बरेली जंक्शन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04620 फिरोजपुर-झंझारपुर विशेष ट्रेन 18 अप्रैल से 23 मई तक प्रत्येक शनिवार को फिरोजपुर से दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद सोमवार तड़के 3:54 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। 04619 झंझारपुर-फिरोजपुर विशेष गाड़ी 20 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक सोमवार को रात एक बजे झंझारपुर से चलने के बाद अगले दिन रात 8:43 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह 10:40 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed