सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for roaming around selling smack, partner escapes

Bareilly News: घूमकर स्मैक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, साथी भाग निकला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for roaming around selling smack, partner escapes
विज्ञापन
बरेली बारादरी पुलिस ने क्षेत्र में घूमकर स्मैक बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सप्लाई करने वाला उसका साथी भाग गया है। दोनों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस ने 99 बीघा मैदान से एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 15.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहन तालाब जगतपुर निवासी सलमान बताया। कहा कि वह खुद भी नशा करने का आदी है। सैलानी निवासी मुजीब उसे स्मैक बेचने के लिए देता है। शहर में चलते फिरते स्मैक बेचकर रुपये कमाता हूं। इस रुपये से अपने नशे के खर्चे पूरे करता हूं। स्मैक भी मुजीब ने ही दी थी। स्मैक बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बारादरी थाने में सलमान और मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट ने सलमान को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुजीब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed