सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Jeevanjali Shivoham a festival of devotion and spiritual held in Bareilly today

Shivoham: बरेली में भक्ति और आत्मिक जागरण का उत्सव 'शिवोहम' आज, शहरवासियों को मिलेगा अनोखा अनुभव

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को भक्ति और तकनीक का संगम 'शिवोहम' देखने को मिलेगा। कॉम्पिटेंट इंटरनेशल सिटी के मैदान पर अमर उजाला की ओर से हो रहे इस भव्य आयोजन में पद्मश्री गाय कैलाश खेर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 

Amar Ujala Jeevanjali Shivoham a festival of devotion and spiritual held in Bareilly today
विख्यात गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे शिवभक्ति के सुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी के मैदान पर बृहस्पतिवार शाम विख्यात गायक कैलाश खेर भक्ति रस की धारा प्रवाहित करेंगे। अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाला शिवोहम कार्यक्रम शहरवासियों को अनोखा आध्यात्मिक अनुभव कराएगा। इसमें आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Trending Videos


युवा पीढ़ी अब भक्ति को ऊर्जावान अंदाज में अपना रही है। महानगरों में पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ प्रस्तुत की जाती है। इसका यादगार अनुभव बरेली के लोग शिवोहम में करेंगे। यह साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का विराट उत्सव है। यह आयोजन शहर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन स्थल में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और मनभावन ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी कि मानो शिवलोक में आ गए हैं। आयोजन के दौरान एआई के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों का आभासी साक्षात्कार संभव होगा। कार्यक्रम के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।  

प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती।
टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट एप।
वेन्यू पार्टनर : कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी।
ड्रिवन बाय पार्टनर : किया मोटर्स।
बेवरिज पार्टनर : कोकाकोला।
सस्टेनबिलिटी पार्टनर: नगर निगम, बरेली।
को-पावर्ड बाय : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स, रतन इंटरनेशनल डे-बोर्डिंग स्कूल, डॉ. वासू आई हॉस्पिटल।
आउटडोर पार्टनर : एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्रा.लि.।
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल रेडिसन, बरेली।
एसोसिएट पार्टनर : इन-स्टूडियो, रामा श्यामा पेपर्स प्रा.लि., जय नारायण पब्लिक स्कूल, कॉमर्शियल टोयोटा, कोरल मोटर्स, सेक्रेड डिटर्जेंट, मुंशी पन्ना, इंडियन ऑयल, कॉमर्शियल स्कोडा, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉमर्शियल वॉक्सवैगन, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, फन सिटी, श्री बांके बिहारी हीरो, डॉ. अनीस बेग, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन, के.टी. इंडिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि., भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)।

एलएलएमजी बेवरेजेज (कोकाकोला बॉटलर) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नरेश गोविल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल है। लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों से जोड़ने वाले कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं।

मुंशी पन्ना मसाले के नितिन गोयल ने कहा कि शिवोहम आत्म जागरण का सशक्त माध्यम है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

डॉ. महेंद्र सिंह बासू ने कहा कि बरेली में शिवोहम जैसे कार्यक्रम का आयोजन सुखद और सराहनीय पहल है। यह नई पीढ़ी को भक्ति के मार्ग से जोड़ने की अनूठी पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और समरसता बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed