सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi appealing to PM Modi to cancel his Israel visit

UP News: पीएम मोदी से इस्राइल यात्रा रद्द करने की अपील, बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लिखा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पीएम मोदी से इस्राइल यात्रा रद्द करने की अपील की है। इस संबंध में मौलाना ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। मौलाना रजवी ने कहा है कि पीएम मोदी मुसलमानों के जज्बातों का ख्याल रखें। इस्राइल की यात्रा न करें। 

Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi appealing to PM Modi to cancel his Israel visit
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी से इस्राइल की यात्रा न करने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के मुसलमानों का नरसंहार कराया है। इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला देकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। खुद इस्राइल की सुप्रीम कोर्ट में नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल की यात्रा न करें। 

Trending Videos


मौलाना ने पत्र में लिखा है कि मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। अमेरिका अपनी दादागीरी की बुनियाद पर दुनियाभर में कमजोर और छोटे देशों पर किसी न किसी बहाने कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से अमेरिका ईरान का तख्तापलट करके अपने कब्जे में लेना चाहता है। भारत के सुन्नी और शिया मुसलमानों की हमदर्दी ईरान के साथ है और ईरान के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल यात्रा पर पुनर्विचार करें पीएम- मौलाना 
मौलाना ने पत्र में लिखा कि आप (नरेंद्र मोदी) जब से प्रधानमंत्री बने हैं उस समय से लेकर आज तक आपने मुस्लिम देशों और अरब देशों से अच्छे रिश्ते बनाए हैं। यही वजह रही कि आपको मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया। भारत ने हमेशा फलस्तीन का समर्थन किया और फलस्तीन से भारत के पुराने संबंध भी रहे हैं। आपकी इस्राइल यात्रा से इन सभी मुस्लिम देशों और खासतौर पर फलस्तीन के नागरिकों को दुःख और तकलीफ होगी। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें।

मौलाना ने पत्र के आखिर में लिखा कि आपसे गुजारिश है कि आप हालात को देखते हुए इस्राइल की यात्रा पर पुनर्विचार करें। हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं कि भारत का मुसलमान आपको पसंद करता है। आपकी छवि दुनिया के सभी देशों में साफ सुथरी है। ऐसे में नेतन्याहू से मिलने पर आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed