Shivoham: भक्ति और तकनीक का अनूठा संगम होगा 'शिवोहम', कैलाश खेर के सुरों पर झूमेंगे बरेलीवासी
बरेली में शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशल सिटी के मैदान में 26 फरवरी को अमर उजाला की ओर से 'शिवोहम' का भव्य आयोजन होगा। इसमें भक्ति संगीत के साथ आधुनिकता और अध्यात्म का संगम देखने को मिलेगा।
विस्तार
नई पीढ़ी को आस्था से जोड़ने का प्रयास शिवोहम एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का महाउत्सव है। शिवोहम में पारंपरिक शिवभक्ति को आधुनिक साउंड, लाइटिंग और डिजिटल विजुअल इफेक्ट्स के साथ नए अंदाज में सजाया जाएगा। कैलाश मानसरोवर की थीम पर आयोजन स्थल को इस तरह से सजाया जाएगा कि श्रद्धालु प्रवेश करते ही दिव्य वातावरण का अनुभव करेंगे।
एआई के जरिए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
'शिवोहम' का विशेष आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंगों का एआई आधारित दर्शन रहेगा। इसके माध्यम से श्रद्धालु देश के प्रमुख शिवालयों का आभासी अनुभव कर सकेंगे। आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं और अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।
- प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती।
- टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट।
- वेन्यू पार्टनर : कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी।
- ड्रिवन बाय पार्टनर : किया मोटर्स।
- बेवरिज पार्टनर कोकाकोला।
- सस्टेनबिलिटी पार्टनर नगर निगम बरेली।
- को-पावर्ड बाय: राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल, सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स, रतन इंटरनेशल डे-बोर्डिंग स्कूल।
- एसोसिएट पार्टनर इन स्टूडियो रामा श्यामा पेपर्स प्रा.लि., जय नारायण पब्लिक स्कूल, कॉमर्शियल टोयोटा, कोरल मोटर्स, सेक्रेड डिटर्जेंट, मुंशी पन्ना, इंडियन ऑयल, कॉमर्शियल स्कोडा, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉमर्शियल वॉक्सवैगन, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, फनसिटी, श्री बांके बिहारी हीरो, डॉ. अनीस बेग, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन, के.टी. इंडिया इन्फ्रों प्रोजेक्ट्स प्रा.लि., भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)।
- आउटडोर पार्टनर एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्रा.लि. ।
- हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल रेडिसन, बरेली।
सवालों के जवाब आपको दिला सकते हैं टिकट
समाचार के साथ प्रकाशित किया गया क्यूआर कोड आपको शिवोहम का टिकट दिला सकता है। इसके लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन कर पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। सवालों का सही जवाब देने वाले चुनिंदा पाठक लकी ड्रॉ के माध्यम से टिकट के लिए चयनित किए जाएंगे।
वैगमाइन एंटरप्राइजेज के संदीप झवर उर्फ मोनू ने कहा कि यह मन की चेतना जगाने का माध्यम है। एक यादगार अनुभव होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले इस आयोजन से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए।
इन-स्टूडियो के राहुल जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित संगीत संध्या शिवोहम युवाओं में आत्मचेतना जागृत करने और उन्हें आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की प्रेरक पहल है। नाथनगरी के लिए यह एक अनूठा आयोजन होगा।
डॉ. अनीस बेग ने बताया कि 26 फरवरी को आयोजित होने वाला म्यूजिकल कॉन्सर्ट शिवोहम बरेली के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। ऐसे आध्यात्मिक प्रयास समाज में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं
