सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman along with her daughter killed her husband in Bareilly

UP: बरेली में महिला ने बेटी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला, पूछताछ में पुलिस को बताई ये वजह

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के छोटी बिहार निवासी बेलदार बालकराम की हत्या उसकी पत्नी और बेटी ने की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मृतक की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

woman along with her daughter killed her husband in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने छोटी बिहार में बेलदार बालकराम की हत्या का खुलासा कर दिया है। पत्नी व बेटी ने ही सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मृतक के बेटे को बेकसूर माना है। बालकराम का शव रविवार रात उनके घर में रक्तरंजित हालत में मिला था। घर में पत्नी, बेटी व बेटा मौजूद थे। पुलिस को सूचना एक पड़ोसी के जरिये मिली थी। शव पर जमा खून सूख गया था। इससे लगा कि मौत काफी पहले हो चुकी है। 

Trending Videos

पूछताछ में कबूल लिया जुर्म  
घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी तो वही शक के दायरे में थे। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने रात में ही पत्नी व बेटे को हिरासत में ले लिया। देर रात पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि पति दिन-रात शराब पीता था। उनकी और बच्चों की पिटाई करता था। रविवार दोपहर वह किसी दावत में गया था। वहां वह नशे में झगड़ा करके आया और फिर घर में छत पर बैठकर उन्हें और बेटी पिंकी को गाली देकर पीटने लगा। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, हत्या या हादसा... पता लगाने में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकराम की मौत से घबरा गई थीं मां-बेटी 
गुस्साई रेखा ने बेटी के साथ मिलकर डंडा व पटली आदि उठाकर पति की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बालकराम का बेटा अजय पिता की मौत के बाद घर आया था। उसका घटना में कोई हाथ नहीं मिला। मां-बेटी का भी कहना है कि हत्या करने का इरादा नहीं था, मौत के बाद दोनों घबरा गई थीं। इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed