सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly nurse dies her dead body found in hospital room

बरेली में नर्स की मौत: अस्पताल के कमरे में मिली लाश, रात में चैटिंग के बाद पति ने नंबर किया था ब्लॉक

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में नर्स थी। पुलिस जांच के मुताबिक रात में किसी बात को लेकर उसकी फोन पर पति से बहस हुई थी। दोनों के बीच काफी देर तक चैटिंग भी हुई। फिर पति ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद रविवार दोपहर अस्पताल परिसर में बने कमरे में नर्स का शव मिला। 

Bareilly nurse dies her dead body found in hospital room
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के निजी अस्पताल की नर्स का शव रविवार को अस्पताल परिसर में बने कमरे में मिला। उसकी सहकर्मी नर्स ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन व पुलिस को दी। बारादरी थाना पुलिस ने शव सील करवा दिया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर मामला पति से फोन पर हुई बहस के बाद अवसाद में आने और जहरीला पदार्थ खाने का नजर आ रहा है। 

Trending Videos


बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर बाद उन्हें पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स की मौत की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 30 वर्षीय प्रियंका देवी की मौत हुई है। प्रियंका मूल रूप से शाहजहांपुर के निगोही थाने के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी सुनील कुमार की पत्नी थी। वह काफी समय से इस अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी और अस्पताल के पीछे बने नर्स आवास में रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ड्यूटी पर थी प्रियंका 
उसके कमरे में रहने वाली दूसरी नर्स आस्था ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर गई थी तो प्रियंका कमरे में सो रही थी। प्रियंका की रात में ड्यूटी थी। आस्था दोपहर 12 बजे करीब लौटी तो प्रियंका कमरे में ही बेहोशी की हालत में दिखी। अस्पताल में उसे लाया गया तो मृत घोषित कर दिया गया। 

पति ने नंबर कर दिया था ब्लॉक 
इंस्पेक्टर ने बताया कि किन परिस्थितियों में या किस वजह से मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। सूचना देकर उसके परिवार को बुला लिया है। उसका पति सुनील भी आ गया है जो दूसरे निजी अस्पताल का कर्मचारी है। प्राथमिक जांच में पता लगा कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रात में दोनों की फोन पर लंबी चैट चली है। इसके बाद सुनील ने पत्नी का नंबर ब्लॉक कर दिया था। पुलिस को लग रहा है कि इसी के बाद प्रियंका ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed