सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants beat up a woman and her daughters in nawabganj Bareilly

Bareilly News: दबंगों ने बीच सड़क पर महिला और उसकी बेटियों को पीटा, छेड़खानी का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के नवाबगंज से मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने कुछ लोगों पर छेड़खानी और पिटाई करने का आरोप लगाया है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

miscreants beat up a woman and her daughters in nawabganj Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटियों के साथ बाजार जा रही महिला को दबंगों ने बीच सड़क पर रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Trending Videos


नवाबगंज में रहने वाली एक महिला शनिवार को अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ घर से बाजार जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उनके परिवार के ही एक व्यक्ति और उसके परिजनों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उन्हें और उनकी बेटियों को पीटा। इसी बीच घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed