{"_id":"69adf327103eb2e6c80d4fb4","slug":"survey-begins-for-two-vande-and-three-amrit-bharat-express-trains-bareilly-news-c-4-vns1074-839475-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: बरेली होकर दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: बरेली होकर दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन, सर्वे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
नए वित्तीय वर्ष में बरेली होते हुए दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। रेलवे ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इन ट्रेनों के रूट का सर्वे शुरू हो गया है।
अमृत भारत एक्सप्रेस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में बरेली होते हुए रेलवे दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा। इन गाड़ियों के लिए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर का संचालन भी प्रस्तावित है। एक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगा।
Trending Videos
रेलवे ने हाल ही में छह साल से संचालित हो रही अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी (04653-54) को नियमित का दर्जा देते हुए अमृत भारत के रूप में नए नंबर 14664-63 से संचालन का निर्णय लिया है। यह गाड़ी अप्रैल अंत तक संचालित होने लगेगी। बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-गोमती नगर और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली होते हुए बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस भी गुजरती हैं। उत्तराखंड के देहरादून के लिए वंदे भारत से कनेक्टिविटी मिल गई है। लेकिन कुमाऊं रीजन के काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर अब तक वंदे भारत और अमृत भारत से अछूते हैं।
लंबे समय से चल रही कवायद
काठगोदाम, लालकुआं और टनकपुर से देश के कोने-कोने के लिए एक्सप्रेस गाड़िया हैं, लेकिन यहां से कोई अमृत भारत या वंदे भारत संचालित नहीं हो रही। काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर और टनकपुर से जयपुर, दिल्ली, आगरा, मुंबई, बंगलूरू, अमृतसर आदि स्थानों के लिए वंदे भारत और अमृत भारत गाड़ियों के संचालन के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि नई गाड़ियों के संचालन के लिए रूट का सर्वे किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में वंदे भारत और अमृत भारत संचालित होने की उम्मीद है।
