Bareilly News: कॉलेज प्रबंधक के बेटे की कार पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे
बरेली के देवरनियां क्षेत्र में डीएसआर कॉलेज पिपरा नानकर के प्रबंधक के बेटे शुभ गंगवार की कार पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। घटना सोमवार देर शाम की है। गोली लगने से उनकी कार का शीशा टूट गया। हालांकि वह बाल-बाल बचे।
विस्तार
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में रिछा-जहानाबाद मार्ग पर गांव पिपरा नानकर स्थित डीएसआर कॉलेज पिपरा नानकर के प्रबंधक के बेटे की कार पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। घटना गांव सिंधौरा के पास सोमवार शाम 7:00 बजे हुई। सूचना पर सीओ ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिछा-जहानाबाद रोड पर गांव पिपरा नानकर स्थित डीएसआर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरिशंकर गंगवार के बेटे शुभ गंगवार कॉलेज से कार में बैठकर बरेली में घर जा रहे थे। कार को ड्राइवर चला रहा था और वह पीछे की सीट पर लेटे हुए थे। रास्ते में गांव सिंधौरा के पास गैस गोदाम से निकलते ही एक बाइक पर सवार दो लोग कार की दाहिनी ओर आए। हमलावरों ने तमंचे से फायर किया।
यह भी पढ़ें- UP News: 'किसी लड़के के साथ ऐसा न हो, मुझे इंसाफ मिले', बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने दी जान
गोली शीशे को तोड़ते हुए कार के दरवाजे में घुस गई। शुभ बाल-बाल बच गए। शुभ गंगवार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अरुण कुमार सिंह सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे। घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पिपरा नानकार से लेकर सिंधौरा गांव तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
