{"_id":"69f7a7383efff98d070275ba","slug":"bjp-poisoning-society-by-teaching-wrong-history-bhullar-bareilly-news-c-4-bly1053-876833-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इतिहास पढ़ाकर समाज में जहर घोल रही भाजपा : भुल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इतिहास पढ़ाकर समाज में जहर घोल रही भाजपा : भुल्लर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सिखों को आधा-अधूरा इतिहास पढ़ाकर समाज में नफरत फैला रही है। सिख समाज भाजपा की ‘फूट डालो, राज करो’ नीति को समझ चुका है। गनी और नबी खान ने गुरु गोविंद सिंह को बचाया था, लेकिन भाजपा गलत इतिहास बता रही है। इसका जवाब 2027 में मिलेगा। ये बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा औरंगजेब और वजीर खान की क्रूरता की बात करती है, ताकि सिखों को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काया जा सके। पीर बुद्ध शाह ने गुरु साहब के लिए बेटे और भतीजे कुर्बान किए थे। भुल्लर ने लखीमपुर और पीलीभीत में सिख किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कहने पर सिख परिवार यहां आए थे। बंजर जमीन को मेहनत से उपजाऊ बनाया पर अब उनसे मालिकाना हक छीना जा रहा है। सरकार ने 50 एकड़ जमीन छीन ली, हजारों एकड़ पर संकट मंडरा रहा है। सरकार शहीदी दिवस मनाती है और गुरुओं के स्थान पर कब्जा भी कर रखा है।
भुल्लर ने महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दाम और खाद की किल्लत पर सवाल उठाए। छह जून को लखनऊ में प्रस्तावित सिख सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में 50 सीट पर सिख समाज निर्णायक रहेगा। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के साथ मिलकर सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य है। यहां जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, डॉ. अनीस बेग, अशोक यादव, प्रमोद बिष्ट, ब्रजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सुभाषनगर के पुरवा में भी सिख सामाजिक न्याय यात्रा का स्वागत किया। यहां राजेश मौर्य, मयंक शुक्ला, आदित्य कश्यप, आदिल, अनिल जौहरी, हरजीत सिंह जौहर मौजूद रहे।
नवाबगंज में भी हुआ स्वागत
नबाबगंज, हाफिजगंज और भुता के गुरुद्वारों में सिख समाज ने भी उनका स्वागत किया। यासीन नगर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मजिस्टि्रयल जांच की मांग की। बहेड़ी विधायक अताउर रहमान का हालचाल जानने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। यहां संजीव सक्सेना, पंडित दीपक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos