सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block in Kanpur, five trains will run via Bareilly

Bareilly News: कानपुर में ब्लॉक, बरेली होते हुए चलाई जाएंगी पांच ट्रेनें

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
Block in Kanpur, five trains will run via Bareilly
विज्ञापन
बरेली। कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच अगले माह प्रस्तावित ब्लॉक के कारण 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से पांच गाड़ियों को कानपुर सेंट्रल के स्थान पर मुरादाबाद, बरेली होते हुए चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जिन गाड़ियों को निरस्त किया गया है उनके यात्रियों के लिए किराया रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि दो अप्रैल से 13 मई तक 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव अलीगढ़, टुंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं होगा। 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद के स्थान पर बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी को भी दो अप्रैल से 13 मई तक परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed