{"_id":"6a6a592b22d4ca9135027866","slug":"btech-student-drowns-in-river-while-bathing-dies-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4734-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा नदी में डूबने से बीटेक के छात्र की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा नदी में डूबने से बीटेक के छात्र की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
सार
अलीगंज के रौतापुर घाट पर बुधवार सुबह बीटेक छात्र रामगंगा नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किए लेकिन वे असफल रहे। गोताखोरों ने शाम को छात्र का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
छात्र अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के अलीगंज क्षेत्र में रौतापुर घाट पर रामगंगा नदी में बुधवार सुबह नहाने के दौरान बीटेक का छात्र अजय (22 वर्ष) डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश की। शाम को शव बरामद कर लिया गया। अजय गांव महोबा का मूल निवासी था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, महोबा के दिनेश उर्फ मनोहर लाल का बेटा अजय बुधवार सुबह साथियों संग रामगंगा में रौतापुर घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके। इसके बाद साथियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। टांडा गांव से अनुभवी गोताखोरों को भी बुलाया गया। तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एसडीएम, सीओ और एडीएम मौजूद रहे। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इकलौता बेटा जयपुर में करता था नौकरी
पड़ोसी ने बताया कि अजय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। वह बीटेक की पढ़ाई के साथ जयपुर में नौकरी भी करता था। 22 जुलाई को छुट्टी पर गांव आया था। उसके माता-पिता यहां के मूल निवासी हैं लेकिन जयपुर में रहते हैं। पति जयपुर में छोले-कुल्छे बेचते हैं। मौत की सूचना पर वे भी लौट आए हैं।