फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Chief Secretary and DGP are in Bareilly today to review preparations for the Kanwar Yatra

UP: कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखने बरेली पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, नौ जिलों के अफसरों संग समीक्षा बैठक

Thu, 30 Jul 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली दौरे पर हैं। दोनों उच्च अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Chief Secretary and DGP are in Bareilly today to review preparations for the Kanwar Yatra
सर्किट हाउस में खड़ी उच्च अधिकारियों की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। वे यहां बरेली और मुरादाबाद मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करने आए हैं। दोनों उच्च अधिकारी को समीक्षा बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होना था। वह निर्धारित समय से 10 मिनट लेट पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में नौ जिलों के अधिकारी शामिल हुए हैं।  

विज्ञापन




बैठक में बरेली-मुरादाबाद मंडल के अफसर शामिल 
दोनों उच्च अधिकारी सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे। इसके बाद वे सीधे कार से सर्किट हाउस पहुंचे। समीक्षा बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी मौजूद हैं। साथ ही बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए हैं। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार किया गया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सर्किट हाउस को फूलों से सजाया गया 
बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की तैयारियों का जायजा लिया था। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा और उपजिलाधिकारी इशिता किशोर ने सर्किट हाउस के नए सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच संयोजन पर चर्चा की और अति विशिष्ट कक्ष का भी जायजा लिया। सर्किट हाउस के पुराने भवन में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। दोनों उच्च अधिकारियों के दौरे को लेकर सर्किट हाउस को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक दिन पहले पहुंचे स्टॉफ ऑफिसर 
मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण के स्टॉफ ऑफिसर बुधवार को ही जिले में पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बिंदुओं के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा और उपजिलाधिकारी इशिता किशोर ने सर्किट हाउस के नए सभागार का निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed