{"_id":"6a1e63c446db0899e109d4ad","slug":"cctv-technician-commits-suicide-by-hanging-in-bareilly-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसीटीवी तकनीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसीटीवी तकनीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में एक युवक का शव सोमवार को घर में ही फंदे से लटका मिला। वह सीसीटीवी तकनीशियन था। पुलिस के मुताबिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इससे युवक अवसाद में था।
कौशल का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के सुभाष नगर निवासी सीसीटीवी तकनीशियन कौशल कुमार का शव सोमवार को उसके घर में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रेम-प्रसंग में अवसाद की वजह से मौत का मामला माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। कौशल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि कालीचरण मार्ग पर वाजपेयी कारखाने वाली गली में सोमवार शाम चार बजे 21 वर्षीय कौशल कुमार का शव उसके छत के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई और जानकारी जुटाई। पता लगा कि कौशल सीसी कैमरा इंस्टॉलेशन का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके पिता कारीगर हैं। परिवार में मां और छोटी बहन हैं। छत के कमरे में फंदा लगाने की वजह से नीचे घर में मौजूद लोगों को देर से जानकारी हो सकी। परिवार के लोगों ने आत्महत्या की कोई वजह जानकारी में न होने की बात कही। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कौशल एक युवती से प्रेम करता था, शायद अवसाद की वजह से उसने ऐसा किया होगा।