सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two communities clashed over wages five people detained by police in Bareilly

Bareilly News: मजदूरी के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर हुई मारपीट, पांच लोग हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में मजदूरी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Two communities clashed over wages five people detained by police in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर इलाके के धौरेरा माफी में गेट लगाने की मजदूरी के बकाया रुपये को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

Trending Videos


एक पक्ष के राजा कश्यप ने दूसरे पक्ष के नफीस, तौफीक, रहीस खान व बबलू खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उन्होंने अपने घर में नफीस से गेट लगवाया था। मजदूरी के एक हजार रुपये उसी दिन दे दिए। सोमवार रात नफीस व उसके भाई आदि ने उनके घर पर यह कहकर हमला कर दिया कि उनके एक हजार रुपये नहीं दिए गए हैं। इन लोगों ने उनके परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने लगाया मजदूरी न देने का आरोप 
दूसरे पक्ष के नफीस ने राजा कश्यप, उसके भाई-भतीजे व महिला की महिला के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि वह गेट लगाने की मजदूरी लेने गए तो राजा व उसके परिजनों ने उन्हें घर में खींच लिया। उनके परिवार के लोग आए तो उन्हें भी घर में खींचकर पिटाई कर दी। धारदार हथियार से उन लोगों पर हमला किया। इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed