Weather Update: बरेली में बादल बरसाएंगे राहत, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, जानें कब बदलेगा मौसम
बरेली में भीषण गर्मी के बीच मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाने के आसार हैं। 28 अप्रैल से दो मई तक अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गर्म पछुआ हवा से तप रहा पारा रविवार को पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से 1.5 डिग्री लुढ़का। हालांकि, दिनभर तेज धूप और गर्म हवा से राहगीर बेहाल रहे। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से दो मई तक अनुकूल माहौल बनने पर बादल घिरने और बारिश के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी बढ़ेगी। इससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही, बीते सप्ताह के सापेक्ष सोमवार को तपिश से हल्की राहत मिलने के आसार भी हैं। मंगलवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर पहाड़ों की हवा तेजी से शहर में प्रवेश करेगी।
अनुकूल माहौल बनने पर शाम को गरज, चमक के साथ हल्की-तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक संभावित बारिश के बाद पारा में चार डिग्री तक गिरावट होने से तप रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 68 फीसदी दर्ज की गई।
रिकॉर्ड गर्मी से बढ़ी कूलर और एसी की मांग
बेतहाशा गर्मी ने एसी और कूलर का कारोबार और तेज कर दिया है। रविवार को शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में कूलर की खरीदारी के लिए कतार रही। एसी के शोरूम में भी लोग बुकिंग और खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी हरीश अरोरा के मुताबिक बजट के अनुसार गर्मी से राहत के लिए उपकरण खरीदे जा रहे हैं। बाजार में कूलर की मांग ज्यादा है। जबकि एसी में एक से डेढ़ टन की मांग है।

कमेंट
कमेंट X