सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials to Now Monitor Substations Phone Number Issued Call in Case of Power Outages in Bareilly

Bareilly News: अब अफसर करेंगे उपकेंद्रों की निगरानी, फोन नंबर जारी, बिजली कटौती होने पर करें कॉल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच फाल्ट होने से बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। इस समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने अब उपकेंद्रों पर अफसरों का ड्यूटी लगाई है। इनके फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। 

Officials to Now Monitor Substations Phone Number Issued Call in Case of Power Outages in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती और आए दिन हो रहे फॉल्ट को देखते हुए विद्युत निगम ने रोज शाम छह से नौ बजे तक उपकेंद्रों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने उपकेंद्र वार अधिकारियों के नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर जारी किए हैं। कोई समस्या होने पर उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 

Trending Videos


जानिए, कहां किसको मिली जिम्मेदारी 

  • सिविल लाइंस प्रथम, सदर कैंट, मिशन कंपाउंड : धर्मेंद्र सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मो. 9415901700, संजीव गुप्ता, सहायक अभियंता कामर्शियल द्वितीय वर्टिकल मो. 9415901705।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिविल लाइंस द्वितीय, तृतीय, रामपुर बाग : ज्ञानेंद्र सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल 9415901646, अमित कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विद्युत परीक्षणशाला द्वितीय मो. 7905561201।
  • जगतपुर, हरूनगला, पवन विहार : विवेक कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता प्रथम मो. 9559018537, अरुण कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक कार्य खंड मो. 9415901779, रविंद्र कुमार सहायक अभियंता तृतीय मो. 9415901670।
  • डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, डेलापीर, इज्जतनगर सूर्य कुमार अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय मो. 9415901701, सुरेश चंद्र अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार खंड मो. 9415901815, विक्रांत सैनी सहायक अभियंता द्वितीय कॉमर्शियल प्रथम मो. 8005499584।
  • कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, शाहदाना : रामलाल अधिशासी अभियंता एचआर व जनसंपर्क वर्टिकल मो. 9415901726, हरी लाल सरोज सहायक अभियंता एचआर व जनसंपर्क वर्टिकल मो. 9415901727।
  • महानगर, सनसिटी, दुर्गानगर : अंकित गंगवार अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल प्रथम वर्टिकल मो. 9415901703, परविंद कुमार सहायक अभियंता विद्युत परीक्षणशाला प्रथम मो. 8950042829।
  • सुभाषनगर, सुभाषनगर द्वितीय, मढ़ीनाथ : राम नरेश अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड मो. 9415901669, रवेंद्र कुमार सहायक अभियंता एचआर व जनसंपर्क वर्टिकल मो. 8005494255।
  • किला, परसाखेड़ा, सीबीगंज, लोहिया विहार : हरीश कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यशाला खंड मो. 9415901787, रोहित कुमार सहायक अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय वर्टिकल मो. 9415901715, सुरेश कुमार रावत सहायक अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय वर्टिकल मो. 9415901717।

दो दिन से फुंक रहे ट्रांसफार्मर
तापमान बढ़ने के साथ की विद्युत निगम की ओर से किए गए बेहतर आपूर्ति के दावों की पोल खुलती जा रही है। किला क्षेत्र में दो दिन से रात में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से 20 हजार लोगों (चार हजार उपभोक्ताओं) को रतजगा करना पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की वजह से लोगों ने परेशानी झेली।

किला उपकेंद्र पर लगे 440 केवीए के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात नौ बजे आग लग गई। शनिवार सुबह नौ बजे तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान व जागते रहे। शनिवार शाम सात बजे वही ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। 

रात दो बजे उसे ठीक किया जा सका। पांच घंटे तक लोग गर्मी की वजह से परेशान रहे। इस दौरान छोटी बमनपुरी, गढैया, रक्षबनदान फीडर से पोषित चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।

किला क्षेत्र में तार टूटा 
किला क्षेत्र में आला हजरत फीडर पर 11 केवी का तार टूटने से रीना मॉडल पब्लिक स्कूल के सामने के इलाके की बत्ती गुल हो गई। यहां पर शाम को दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शाहदाना चौराहे पर रविवार शाम खंभे पर आग लगने के कारण तार जल गया। इससे करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने रविवार दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक सीबीगंज व परसाखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परसाखेड़ा की कैंफर फैक्टरी के यार्ड को देखा। ट्रांसफार्मर की जांच की। सीबीगंज स्थित उपकेंद्र में पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की प्रगति से रूबरू हुए। 

11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में समस्याएं आ रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed