पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   constable died and two lady cops injured when the car accident in bareilly

Bareilly News: वाहन की टक्कर के बाद कार के एयरबैग फटे, सिपाही की मौत, दो महिला पुलिसकर्मी घायल

Wed, 01 Jul 2026 11:20 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

बरेली के अक्षर विहार तालाब के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की कार सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।   

विज्ञापन
constable died and two lady cops injured when the car accident in bareilly
जीत सिंह पदम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल जीत सिंह पदम की बरेली में अक्षर विहार के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर के बाद कार के एयरबैग फटने से यह घटना हुई। कार चला रहे जीत सिंह पदम और उनके साथ मौजूद दो महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। निजी अस्पताल में जीत सिंह ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय जीत सिंह गाजियाबाद जिले के मसूरी थाने के गांव ग्राम इंद्रगरी के निवासी थे। वह 2018 बैच के कांस्टेबल थे और मुरादाबाद में तैनात थे। मंगलवार को वह अकादमी की दो साथियों 22 वर्षीय कुमकुम और 20 वर्षीय तनिष्का के साथ कार से बरेली आए थे। यह हादसा मंगलवार दोपहर ढाई बजे उस समय हुआ जब तीनों बैंक संबंधी काम निपटाकर मुरादाबाद लौट रहे थे। जीत सिंह कार चला रहे थे। अक्षर विहार तालाब के पास उनकी कार सामने चल रहे दूसरे वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि झटका लगते ही जीत सिंह की कार के एयरबैग फट गए। जीत सिंह गंभीर घायल हो गए जबकि कुमकुम और तनिष्का को भी चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद जीत सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जांच शुरू
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुरादाबाद के अधिकारियों व सिपाही के परिवार को भी सूचना दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

बरेली पहुंचे परिवार के लोग
कांस्टेबल जीत सिंह पदम की मौत की खबर मिलते ही उनका परिवार अवाक रह गया। जीत सिंह के भाई उत्कर्ष बरेली पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे और परिवार के बारे में जानकारी दी। उत्कर्ष ने बताया कि वे गाजियाबाद शहर में रहते हैं। भाई की तैनाती मुरादाबाद में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed